गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम में चलती थार जीप से सरेआम पेशाब करने की 'हीरोगिरी' दो युवकों को बेहद महंगी पड़ गई। सोशल मीडिया पर खुद को 'नवाब' दिखाने के चक्कर में की गई यह अश्लील हरकत जैसे ही कैमरे में कैद होकर वायरल हुई, गुरुग्राम पुलिस ने इन्हें सबक सिखाने में देर नहीं लगाई।READ ALSO:-400 मीटर... 8 शिकार... 5 मौतें! आगरा में 'किलर' कार दौड़ाता रहा इंजीनियर, पुलिस से बचने के चक्कर में मातम मना रहे परिवार पर जा पलटा
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों, अनुज और मोहित, को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने इन्हें दबोचा, तब ये चड्ढी-बनियान में थे और पुलिस के सामने इनकी सारी हेकड़ी 'भीगी बिल्ली' बन गई थी।

चलती थार से पेशाब, पीछे वाले ने बना लिया वीडियो यह चौंकाने वाला मामला गुरुग्राम के सदर बाजार इलाके का है। एक थार जीप सदर बाजार से शिवमूर्ति की तरफ जा रही थी। इसी दौरान, कार की ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे युवक (अनुज) ने चलती गाड़ी का दरवाजा खोला और बीच सड़क पर पेशाब करने लगा। यह पूरी बेशर्मी भरी हरकत उनके पीछे आ रही एक अन्य कार के ड्राइवर ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, पुलिस हुई एक्टिव पीछे चल रहे कार चालक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नेटिजन्स ने पेशाब करने वाले युवक की जमकर आलोचना की और हरियाणा पुलिस को टैग करते हुए इन पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
घर से चड्ढी-बनियान में उठाए गए 'हीरो' सोशल मीडिया पर मिल रही शिकायतों और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते ही न्यू कॉलोनी थाने की पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान अनुज और मोहित के तौर पर हुई है। अनुज झज्जर जिले के सिलाना गांव का रहने वाला है, यही वह युवक है जिसने चलती थार से पेशाब किया था। वहीं, मोहित, जो झज्जर के ही दादनपुर गांव का रहने वाला है, उस वक्त गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ इनकी थार जीप को भी जब्त कर लिया है।