Anupam Gour

अमेरिका ने ईरान पर 3 दिन में दूसरी बार हमला किया है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात सिरिक, खुजस्तान, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए।

ईरान के मुताबिक सिरिक में एक शादी समारोह के दौरान मिसाइल गिराए गिए। इसमें 5 लोगों की मौत हुई जबकि 68 लोग घायल हो गए।

मेहर न्यूज के मुताबिक मरने वालों में 4 साल का एक बच्चा भी शामिल है। हमले के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में घायल बच्चे अस्पताल में इलाज कराते दिख रहे हैं।

वहीं, खुजस्तान प्रांत पर हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए। हालांकि अमेरिका का दावा है कि उन्होंने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

इन हमलों के जवाब में ईरान ने जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। इसमें कई लोगों मारे गए हैं।

🔴 10:08 AM 02 Sep 2026

रिपोर्ट- रूस गुपचुप तरीके से ईरान को सुपरसोनिक मिसाइल तकनीक दे रहा

रूस कथित तौर पर ईरान को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने की तकनीक गुप्त रूप से दे रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच यह सीक्रेट प्रोग्राम 2023 से चल रहा है। इसका मकसद ईरान को ऐसी तकनीक विकसित करने में मदद करना है, जिससे क्रूज मिसाइलें आवाज की गति से कई गुना तेज उड़ सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोग्राम का कोडनेम C430L है। इसमें रूस के अनुभवी मिसाइल विशेषज्ञ शामिल हैं। रूस ईरान को रैमजेट प्रोपल्शन सिस्टम विकसित करने में मदद कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान रैमजेट सिस्टम बना चुका है और इसका फ्लाइट टेस्ट भी कर चुका है। हालांकि, अभी ऐसा कोई सबूत नहीं है कि रूस की मदद से बनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ईरान ने तैनात कर दी है। इस तकनीक का इस्तेमाल एंटी-शिप और जमीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइलों में किया जा सकता है। तेज रफ्तार और कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता के कारण ऐसी मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम के लिए रोकना मुश्किल हो सकता है।
रिपोर्ट- रूस गुपचुप तरीके से ईरान को सुपरसोनिक मिसाइल तकनीक दे रहा
📷 war
🔴 10:06 AM 02 Sep 2026

USS अब्राहम लिंकन थाईलैंड पहुंचा

अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन बुधवार को थाईलैंड पहुंचा। यह युद्धपोत 200 दिनों से ज्यादा समय तक लगातार समुद्र में रहने के बाद पांच दिन के आराम के लिए यहां रुका है। इस पोत पर करीब 5,000 सैनिक और कर्मचारी तैनात हैं। यह पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े मिशन पर था। लंबे समय तक समुद्र में रहने के कारण जहाज पर तैनात लोगों को किसी बंदरगाह पर रुकने का मौका नहीं मिला। इसी वजह से उनके मानसिक स्वास्थ्य और रहने की परिस्थितियों को लेकर भी चिंता जताई गई है।
🔴 10:06 AM 02 Sep 2026

ईरान का दावा- खुजस्तान में अमेरिकी मिसाइल हमले में 7 की मौत

ईरान ने दावा किया है कि खुजस्तान प्रांत में अमेरिकी मिसाइल हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हुए हैं। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, अमेरिका ने प्रांत में 3 जगहों को निशाना बनाया।