🔮 आज का राशिफल

मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग।

ज्योतिष विशेषज्ञ
पंडित निशांत गौड़
हस्तरेखा एवं ज्योतिष विशेषज्ञ
दैनिक राशिफल और ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित सामान्य मार्गदर्शन।
मेष राशि
मेष राशि
पॉजिटिव- कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय भावनाओं पर काबू रखकर समझदारी और सूझबूझ से काम करेंगे तो उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। परिवार और करीबी रिश्तेदारों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। आपसी मेलजोल से सभी को खुशी मिलेगी। नेगेटिव- गुस्सा और अहंकार अपने ऊपर हावी न होने दें। समय और परिस्थिति के मुताबिक स्वभाव में बदलाव करना जरूरी होगा। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ छोटी सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है। व्यवसाय- आमदनी का कोई रुका हुआ जरिया दोबारा शुरू हो सकता है। कारोबार से जुड़ी कोई योजना बनेगी और निकट भविष्य में उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं को अपनी पढ़ाई के मुताबिक अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर से जुड़ा कोई काम भी हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। युवाओं को प्रेम संबंध के कारण अपने करियर से समझौता नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। मानसिक मजबूती बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान में कुछ समय बिताएं।
शुभ अंक: 4 · शुभ रंग: नीला
पूरा पढ़ें →