Anupam Gour

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम में जगह मिली है।

श्रेयस अय्यर को ही कप्तान बनाया गया है, जबकि संजू सैमसन और ईशान किशन विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं।

सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।

वैभव लगातार चौथी सीरीज के लिए टीम में शामिल

युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी लगातार चौथी सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। उन्हें पहली बार आयरलैंड दौरे के लिए चुना गया था। लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला।

इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू करने के बाद वैभव जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्हें तीसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। वे 6 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 193 रन बना चुके हें। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

बुमराह 5 महीने बाद टी-20 इंटरनेशनल खेलेंगे

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित 7 प्लेयर्स की टीम में वापसी हुई है। इनमें नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं।

बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वे श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे। जसप्रीत ने आखिरी टी-20 मैच 8 मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जोकि टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल था।

जिम्बाब्वे दौरे पर गए 8 खिलाड़ी बाहर

जिम्बाब्वे दौरे वाली भारतीय टीम में 8 बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन को दोबारा चुना गया है। वे जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। उनके साथ ईशान किशन को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना है।

रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा को बाहर किया गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था।

4 खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस पर निर्भर

जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। ये सभी चोट से वापसी कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या को भी टीम में जगह नहीं मिली है। वे इस समय चोट से उबर रहे हैं।

 

Khabreelal Shopping | Best Deals
🔥 LIMITED TIME OFFERS

Appliances Upgrade Days

3rd – 7th September • Amazon पर शानदार Deals

🔥 Best Appliance Deals

View All Deals →
WM UP TO 50% OFF

Washing Machines

💥 Up to 50% OFF
Appliances Upgrade Days
🛒 View Deal
RF UP TO 55% OFF

Refrigerators

💥 Up to 55% OFF
Limited Time Deal
🛒 View Deal
AC STARTING ₹22,990

Air Conditioners

💰 Starting ₹22,990
Amazon Appliance Deals
🛒 View Deal
KC STARTING ₹4,990

Kitchen Chimneys

💰 Starting ₹4,990
Limited Time Deal
🛒 View Deal
MW STARTING ₹4,490

Microwaves

💰 Starting ₹4,490
Amazon Appliance Deals
🛒 View Deal
DW UP TO 40% OFF

Dishwashers

💥 Up to 40% OFF
Limited Time Deal
🛒 View Deal
Affiliate Disclosure: इस page पर दिए गए कुछ links affiliate links हो सकते हैं। इन links से खरीदारी करने पर Khabreelal को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के commission मिल सकता है। Prices और offers समय के साथ बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले Amazon पर अंतिम price और availability जरूर check करें।