खबरीलाल टीम
🕐 10 Sep 2026, 03:36 AM
• Updated On 10 Sep 2026, 03:38 AM
एपल ने बुधवार को अपना पहला फोल्डेबल फोन डुओ लॉन्च कर दिया है। यह दो कलर- स्टार व्हाइट और नाइट स्काई में मिलेगा। एपल के मुताबिक, डुओ बंद होने पर पासपोर्ट के साइज का हो जाता है।
इसमें 5.4-इंच की मेन डिस्प्ले है, लेकिन खुलने पर यह 7.6-इंच के पैनल में बदल जाता है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। भारत में इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं 23 अक्टूबर से इसकी सेल शुरू हो जाएगी।
कैलिफोर्निया में हुए लॉन्चिंग इवेंट में आईफोन 18-प्रो, आईफोन 18-प्रो मैक्स भी लॉन्च किए गए। इसके अलावा एयरपॉड्स 5, एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी लॉन्च की गई है।
ये आईफोन के पहले प्रीमियम फोन हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए गए हैं, इनमें मेन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा
एपल ने दावा किया कि सिंगल चार्जिंग में 18-प्रो 24 घंटे और 18-प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा। यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप है। फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
🔴 03:38 AM
10 Sep 2026
आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स: छोटा डायनामिक आइलैंड और वेरिएबल अपर्चर
प्रो लाइनअप में डिजाइन आईफोन 17 Pro जैसा ही एल्युमीनियम बिल्ड और बैक ग्लास के साथ रहेगा, लेकिन फीचर्स में बड़े बदलाव होंगे:
छोटा डायनामिक आइलैंड: स्क्रीन पर मौजूद पंच-होल डायनामिक आइलैंड का साइज पहले से काफी कॉम्पैक्ट किया गया है। कैमरा 48 मेगापिक्सल का ही मिलेगा।
2nm चिप और C2 मॉडम: बेहतर स्पीड और एफिशिएंसी के लिए फोन में 2-नैनोमीटर चिपसेट और नया C2 मॉडम मिलेगा। बड़ी बैटरी की वजह से थिकनेस थोड़ी बढ़ सकती है।
DSLR कैमरे जैसा अपर्चर: आईफोन 18 प्रो मैक्स या दोनों प्रो मॉडल्स के मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर मिल सकता है। इससे लो-लाइट और डेप्थ कंट्रोल बेहतर होगा।
नए कलर्स: सिल्वर, मैट ब्लैक के अ
📷 Apple
🔴 03:33 AM
10 Sep 2026
फोन की भारत में शुरुआती कीमत कीमत ₹2.20 लाख हो सकती है
एपल ने शुरुआत में अमेरिका में इसकी कीमत करीब 1,999 डॉलर रखने का लक्ष्य रखा था, यानी 2,000 डॉलर की मनोवैज्ञानिक सीमा से थोड़ा नीचे। लेकिन हाल के महीनों में कंपनी ने 2,199 डॉलर तक की कीमत पर भी विचार किया है। कुछ ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 3,000 डॉलर तक पहुंच सकती है।
भारत में लगभग ₹2.20 लाख हो सकती है और प्रो मॉडल का सबसे महंगा आईफोन 3 लाख से ज्यादा का हो सकता है।
🔴 03:32 AM
10 Sep 2026
दो स्टैंडर्ड आईफोन के बीच 18 महीने का गैप
एपल हर साल सितंबर में नया बेस आईफोन पेश करता है, लेकिन इस बार आईफोन 18 के लिए 2027 की शुरुआत तक इंतजार करना होगा। ऐसे में दो बेस मॉडल्स के बीच करीब डेढ़ साल का फर्क आ जाएगा। एपल के इतिहास में यह अब तक का सबसे लंबा इंतजार होगा।
🔴 03:32 AM
10 Sep 2026
एपल वॉच 12, वॉच अल्ट्रा 4 और नए एयरपॉड्स भी आएंगे
आईफोन के अलावा इवेंट में कंपनी अपने वियरेबल्स इकोसिस्टम को भी बड़ा अपग्रेड देगी। स्टेज से नई स्मार्टवॉच और ऑडियो डिवाइसेज पेश किए जाएंगे:
एपल वॉच सीरीज 12: रेगुलर लाइनअप में नए और ज्यादा पावर-एफिशिएंट S-सीरीज प्रोसेसर के साथ वॉच 12 आएगी। इसमें बेहतर स्लीप ट्रैकिंग, प्रेडिक्टिव हेल्थ अलर्ट्स और पहले से ब्राइट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स नए watchOS 27 पर काम करेगी।
एपल वॉच अल्ट्रा 4: एक्सट्रीम स्पोर्ट्स और आउटडोर यूजर्स के लिए डिजाइन की गई अल्ट्रा सीरीज में इस बार और ज्यादा मजबूत टाइटेनियम चेसिस के साथ बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी और डीप-डाइविंग फीचर्स को और ज्यादा एक्यूरेट किया गया है।
नेक्स्ट जेनरेशन एयरपॉड्स: नए एयरपॉड्स लाइनअप में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और इन-इयर ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नई H-सीरीज चिप दी जाएगी। साथ ही, चार्जिंग केस में सीरी AI और 'फाइंड माय' नेटवर्क के लिए बेहतर सपोर्ट देखने को मिलेगा।