खबरीलाल टीम
खबरीलाल क्राइम डेस्क:
​उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। जनपद के नांगल थाना क्षेत्र के शहजादपूर गांव में एक युवक द्वारा नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।
 

पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना से आहत युवती के पिता ने स्थानीय थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उनकी नाबालिग बेटी को अपने जाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। इसके साथ ही परिवार की ओर से यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि जाते समय घर से चार लाख रुपये नकद भी गायब हैं।
 
​शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए तत्परता दिखाई और भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
 

युवती सकुशल बरामद, आरोपी समीर की तलाश जारी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए नांगल थाना पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से युवती की तलाश शुरू की। पुलिस ने अल्प समय में ही बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अब युवती के बयान दर्ज कराने और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
 
​वहीं, इस पूरी घटना का मुख्य आरोपी समीर अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। मामले की अन्य कड़ियों को जोड़ने के लिए घर से गायब हुई नकदी और अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
dhss