खबरीलाल टीम
बिजनौर (नूरपुर): बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक अब पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। राजा का ताजपुर में बेखौफ बदमाशों ने बीती रात भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसी सुरक्षित जगह पर डाका डालने की दुस्साहसिक कोशिश की। चोरों ने बैंक की पिछली दीवार काटकर (कुंबल) अंदर घुसने का प्रयास किया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।READ ALSO:-बिजनौर में खौफ का 'LIVE' वीडियो: नहर की पुलिया पर शान से बैठा दिखा 'काल', शाम ढलते ही घरों में कैद हुए ग्रामीण

 

साजिश: दीवार में सेंध और कैमरों पर वार घटना नूरपुर-स्योहारा रोड स्थित बस स्टैंड के पास की है। शातिर चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ बैंक पर धावा बोला। सबसे पहले उन्होंने बैंक की पिछली दीवार को काटा और अंदर दाखिल होने की कोशिश की। अपनी पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें भी बेरहमी से काट दीं। उनका सीधा निशाना बैंक का स्ट्रॉन्ग रूम और कैश लॉकर था।

 

किस्मत: बाल-बाल बचा बैंक का खजाना शाखा प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, चोरों ने वारदात की पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन गनीमत रही कि वे लॉकर तक पहुंचने और उसे तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। बैंक का कैश और अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन दीवार और कैमरों को नुकसान पहुँचा है।

 

पुलिस एक्शन: सुबह का मंजर देख उड़े होश सुबह जब राहगीरों की नजर बैंक की कटी हुई दीवार पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ देश दीपक, थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह और चौकी प्रभारी राजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है।

 

पब्लिक रिएक्शन: दहशत में व्यापारी इस वारदात के बाद राजा का ताजपुर के व्यापारियों और आम जनता में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब बैंक जैसी जगह सुरक्षित नहीं हैं, तो आम घरों की सुरक्षा का क्या होगा? स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
dhss